21 मार्च 2015 - 14:15
ईरान सनआ घटना के घायलों के उपचार के लिये तैयार

ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल्लाहियान ने यमन की राजधानी सनआ की दो मस्जिदों में होने वाले आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इस आतंकवादी घटना में घायल होने वालों के इलाज के लिए ईरान की आमादगी की घोषणा की।

अबनाः ईरान ने सनआ में होने वाली आतंकवादी घटना के घायलों के इलाज के लिए अपनी आमादगी की घोषणा की है। ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल्लाहियान ने यमन की राजधानी सनआ की दो मस्जिदों में होने वाले आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इस आतंकवादी घटना में घायल होने वालों के इलाज के लिए ईरान की आमादगी की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और स्वयंसेवकों का एक समूह इस हमले में घायल होने वालों के इलाज के लिये सनआ जाने के लिए तैयार है। हुसैन अमीर अबदुल्लहियान ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यमन के अधिकारियों की अनुमति मिलते ही यह समूह सनआ रवाना हो जाएगा कहा कि हम घायलों को इलाज के लिए ईरान लाने के लिए भी तैयार हैं। ग़ौरतलब रहे कि शुक्रवार को नमाज़ के दौरान राजधानी सनआ में दो मसजिदों में आतंकवादी हमले में 137 नमाज़ी शहीद और तीन सौ से ज़्यादा घायल हो गए। कुख्यात आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।